
कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट कैसे ले सकते है() : जानिये इससे संबंधित जानकारी
आजकल दुनिया डिजिटल होती जा रही है। इस टेक्नोलॉजी और डिजिटल वर्ल्ड में हम कंप्यूटर और लैपटॉप पर कई प्रकार के कार्य करते है। कभी कभी मोबाइल पर हम किसी भी चीज़ की सूचना प्राप्त करने के लिए हम गूगल सर्च इंजन में उसे खोजते है। हमेशा उसे ढूंढना ना पड़े इसलिए हम मोबाइल से तुरंत स्क्रीनशॉट ले लेते है। स्क्रीनशॉट एक इमेज होती है , जिसे हम बिना कैमरा ऑन किये ले सकते है। आपके मोबाइल अथवा कंप्यूटर स्क्रीन पर जो भी छवि आप देखते है , ठीक बिलकुल वैसे ही इमेज स्क्रीनशॉट में प्राप्त होती है।
कंप्यूटर के स्क्रीन या मोबाइल स्क्रीन से लिए हुए शॉट ( इमेज ) को स्क्रीनशॉट कहते है। स्क्रीनशॉट को आप कभी भी open करके देख सकते है। कुछ उपभोगकर्ता स्क्रीनशॉट लेने के लिए , कई प्रकार के सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते है। आपको बता दे यह बिलकुल सरल प्रक्रिया है। अगर आप स्क्रीनशॉट को लेने के उपाय के विषय में जानना चाहते है , तब हम आपको how to take screenshot in personal computer के बारें में बताएँगे। स्क्रीनशॉट लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार के सॉफ्टवेयर की ज़रूरत नहीं है।
बहुत से लोगो को मोबाइल से तुरंत स्क्रीनशॉट लेना आता है , मगर कंप्यूटर से उन्हें स्क्रीनशॉट लेना नहीं आता है। आज हम इस लेख के ज़रिये आपको कंप्यूटर और लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेना सिखाएँगे :
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में स्क्रीनशॉट लेने की प्रक्रिया ( How to take screenshot in computer in hindi )
पहले वह पेज ओपन करे , जिसका आप स्क्रीनशॉट लेना चाहते है। सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर अथवा लैपटॉप के कीबोर्ड पर उपलब्ध प्रिंट स्क्रीन( prtsc) बटन को दबाये। यह तुरंत आपके कंप्यूटर स्क्रीन को कॉपी कर लेगा। फिर कंप्यूटर के स्टार्ट बटन पर जाकर Ms paint सॉफ्टवेयर को खोले और तत्पश्चात पेस्ट करने वाला विकल्प ctrl + V कीबोर्ड पर दबाये।
आप जिस किसी स्क्रीन को capture करना चाहते है , वह माइक्रोसॉफ्ट पेंट पर पेस्ट हो जाएगा। वहाँ आप “ save as “विकल्प पर जाकर , स्क्रीनशॉट को सेव कर सकते है , ताकि आप वह संरक्षित स्क्रीनशॉट इमेज को उचित समय पर इस्तेमाल कर सके।
तरीका 2 ( How to take screenshot in pc )

आप चाहे तो ins prt sc बटन अपने कीबोर्ड पर दबाए | फिर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस word पर जाकर ctrl + v कीबोर्ड पर दबाकर उस स्क्रीनशॉट को पेस्ट कर सकते है और वह हूबहू स्क्रीनशॉट पेस्ट हो जाएगा। अपने ज़रूरत के अनुसार स्क्रीनशॉट को एडिट कर सकते है और save भी कर सकते है।
तरीका 3 ( How to take screenshot in pc windows 7 )
Windows key + print screen को अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड से दबाये और फिर आपका स्क्रीन शॉट त्वरित सेव हो जाएगा। फिर आप ‘ my computer ‘ खोले और वहाँ आपको picture फोल्डर दिखाई देगा , आपको वहाँ पर सारे स्क्रीनशॉट मिल जाएंगे। आप स्क्रीनशॉट को इस्तेमाल कर सकते है। इस तरीके का इस्तेमाल windows 7 , 8 और 10 में होता है।

तरीका 4 ( How to take screenshots in computer on Windows 10)

आप Alt + PrtScn short cut key का इस्तेमाल स्क्रीनशॉट लेने के लिए कर सकते है। आप इस विकल्प का उपयोग पूरा कंप्यूटर स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने के लिए कर सकते है। यह एक्टिव विंडो का स्क्रीनशॉट ले सकता है और उसे आप किसी भी प्रोग्राम जैसे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड , माइक्रोसॉफ्ट पेंट में ctrl + v प्रेस करके पेस्ट कर सकते है। फिर उस स्क्रीनशॉट को सेव कर सकते है।

तरीका 5 ( How to take screenshot in computer)
आप Fn + prtscrn अपने लैपटॉप पर प्रेस करके स्क्रीनशॉट ले सकते है। यह आपके स्क्रीनशॉट इमेज को क्लिपबोर्ड पर सेव कर लेते है। उसके बाद आप paint option ओपन करे और ctrl + v को प्रेस करे और अपने स्क्रीनशॉट को पेस्ट कर ले। आप फिर अपने हिसाब से स्क्रीनशॉट को एडिट कर सकते है और save as पर जाकर अपने स्क्रीनशॉट को save कर सकते है।
तरीका 6 ( How to take screenshot in pc windows 7, 8 and windows 10 )
अगर आप windows 7 , 8 और 10 उपयोग कर रहे है और स्क्रीनशॉट लेना चाहते है , तो उसके लिए आप Snipping Tool जैसे सॉफ्टवेयर का आसानी से उपयोग कर सकते है।

आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के start बटन पर क्लिक करे। वहाँ आपको Snipping Tool का विकल्प मिल जाएगा। Snipping tool जैसे ही ओपन होता है , वहाँ आपको new विकल्प के पास ‘ mode ‘मिलेगा , जिस पर क्लिक करने के बाद आपको चार विकल्प मिलेंगे ,

Rectangular snip
Free- form snip
Window snip
Full screen snip | इनमे से आप अपने ज़रूरत के अनुसार किसी भी विकल्प को Select करके स्क्रीनशॉट ले सकते है। ज़्यादातर लोग Rectangular snip का उपयोग करते है।

यह एक यूज़र्स द्वारा ज़्यादातर इस्तेमाल होने वाली प्रक्रिया है। अगर आप एक दम नया स्क्रीनशॉट लेना चाहते है , तो आप New ऑप्शन पर क्लिक करे और माउस की मदद से जिस भी एरिया का स्क्रीनशॉट लेना चाहते है , उसे select करे | Snipping tool window से कॉपी करने के लिए आप copy बटन का इस्तेमाल करे। इससे आपका image clipboard पर कॉपी हो जाएगा।

आपको आपका परफेक्ट स्क्रीनशॉट मिल जाएगा। अभी आप किसी भी फोल्डर में इसे सेव कर सकते है। आप स्क्रीनशॉट लेने के पश्चात , File विकल्प पर click करे और save as पर जाकर अपने कंप्यूटर में फाइल को Save करे।

तरीका 7 ( How to take screenshot in pc windows 10 )
short cut key , Windows key + shift + s प्रेस करे। आपका लैपटॉप स्क्रीन dim हो जाएगा और माउस पॉइंटर बदल जाएगा। आप क्लिक के सहारे , उसको ड्रैग करे। आप जिस भी एरिया का स्क्रीनशॉट लेना चाहते है , उसे capture करे। आपका स्क्रीनशॉट क्लिपबोर्ड में कॉपी हो जाएगा। आप ctrl + v विकल्प को कीबोर्ड पर प्रेस करके , पेस्ट कर सकते है और फिर स्क्रीनशॉट को फाइल पर सेव कर सकते है। यह short cut key तभी काम कर सकता है अगर आप Windows 10 का लेटेस्ट वर्शन इस्तेमाल कर रहे है।

How to take screenshots with game baar on windows 10
Step 1 कंप्यूटर पर गेम को स्टार्ट करने के लिए start menu विकल्प पर जाए।
Step 2 जब आप गेम खेल रहे है , तब Windows key +G कीबोर्ड पर दबाये।
Step 3 आप कैमरा आइकॉन पर जाकर click करे। आप चाहे तो कीबोर्ड short cut key, windows key + Alt+prtsc को दबाएँ।
Step 4 स्क्रीनशॉट त्वरित रूप से “ Videos folder “के subfolder “ Captures “पर जाकर सेव हो जाएगा। अगर आप Steam पर गेम खेल रहे है , तब आप F11 option कीबोर्ड से प्रेस करके भी स्क्रीनशॉट ले सकते है।
मैक ( Mac ) पर screenshot कैसे capture करे ( How to take screenshot in hindi )
आप अगर मैक पर सम्पूर्ण एरिया का स्क्रीनशॉट लेना चाहते है , तब आप cmd + shift + 3 प्रेस करे। अगर आप स्क्रीन के किसी ज़रूरी हिस्से का स्क्रीनशॉट चाहते है , तब वहाँ क्लिक करे और कर्सर को अपने अनुसार ड्रैग करे। आप जिस का भी इमेज कैप्चर करना चाहते है , उस स्क्रीनशॉट का चयन करके और अपने डेस्कटॉप पर सेव कर सकते है। तत्पश्चात आप स्क्रीनशॉट का उपयोग कर सकते है।
निष्कर्ष
आशा है आपने स्क्रीनशॉट लेने के सारे महत्वपूर्ण तरीको के बारें में जानकारी प्राप्त कर ली है। आप इन मज़ेदार और महत्वपूर्ण ट्रिक्स का उपयोग करके आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते है और अपने कार्य में उसका उपयोग कर सकते है। आप लैपटॉप अथवा कंप्यूटर स्क्रीन से सरलता से अपने ज़रूरी स्क्रीनशॉट ले सकते है। हम उम्मीद करते है , आपको यह सारे तरीके पसंद आये है और उनका उपयोग आप अवश्य करेंगे। आप इन ज़रूरी तरीको को नज़दीकी लोगो से साझा कर सकते है , ताकि वे भी झटपट कंप्यूटर से स्क्रीनशॉट ले सके।