
जाने श्राद्ध पुजा करना क्यो जरूरी है?
आज संसार में सभी लोग श्राद्ध पूजन करते हैं, क्योंकि यह एक संसार मे कल्याणपूर्ण कार्य है। आज हर घरों में श्राद्ध बड़ी श्रद्धा के साथ में करते हैं। सभी का मानना है कि श्राद्ध से घर के पितृ देवता संतुष्ट होते हैं।
बहुत पुरानी कथा में भी श्राद्ध का महत्व बताया गया है इसलिए श्राद्ध किया जाता है, क्योंकि इससे परिवार मे दुख का माहोल नहीं होता। पितृ देवता घर के लोगों को किसी प्रकार की आने वाली आपदा से बचाते हैं। लोगों द्वारा पितृ देवता को संतुष्ट करने के लिए श्राद्ध होता है।
श्राद्ध से मिलता है पूर्वजों का आशीर्वाद
श्राद्ध को यदि विधिपूर्वक और शांत मन से करते हैं, तो व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। अपने मन की शांति के लिए व्यक्ति को शांतिपूर्वक श्राद्ध करना जरूरी है। श्राद्ध के अंदर परिवार का पुत्र पितरों की पूजा करके अपने कुल को आगे बढ़ाता है।
परिवार के कुल को आगे बढ़ाने के लिए पितृ देवता अपने आशीर्वाद से घर को खुशियों से भर देता है। पितृ देवता परिवार का विकास करते हैं। परिवार में यश प्रदान करते हैं, साथ ही साथ परिवार को सुखी बनाते हैं। जिस प्रकार व्यक्ति के सांसारिक जीवन को सुखी बनाता है। उसी प्रकार से परलोक को भी सुधार देता है।
श्राद्ध पूजा मुक्ति प्रदान करने के लिए की जाती है ताकि श्राद्ध से संतुष्ट होकर पितृ देवताओं को लंबी, आयु, धन, विद्या, सुख, स्वर्ग आदि प्राप्त हो सके। परिवार के पुत्र या भाई आदि पर किसी प्रकार की शत्रु की छाया होती है तो वह पितृ देवता दूर करते हैं।
श्राद्ध पूजन कैसे पूरा होता |
श्राद्ध पूजन परिवार द्वारा अपने पित्र देवता को खुश करने के लिए किया जाता है तथा उनकी आत्मा को शांति देने के लिए परिवार में एक पूजा कराई जाती है। जिसके अंदर पितृ देवता की पूजा करके ब्राह्मण को घर पर खाना खिला कर, कवो को खाना खिला कर श्राद्ध को विधिपूर्वक पूरा किया जाता है।
श्राद्ध पूजा व्यक्ति पवित्र स्थान पर जाकर भी करता है और पंडित द्वारा विधिपूर्वक श्राद्ध पूजा पूरी की जाती है।
जो भी व्यक्ति श्राद्ध करता है उसे विधि-विधान का पूरा ज्ञान होता है और उसका अच्छा फल मिलता है।