
Unlock 4: स्कूल और कॉलेज खोलने के लिए लिया बड़ा फैसला, सरकार ने बनाई अनलॉक 4 की गाइडलाइंस
देश में फैली कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में लोक डाउन की प्रक्रिया चलाई गई। देश में लगाए जाने वाले लोक डाउन के कारण देश की आर्थिक स्थिति पर बहुत असर पड़ा और देश की आर्थिक गतिविधियां थम गई। देश के अंदर स्कूलों, कॉलेजों, बस, ट्रेन, अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग, घरेलू कार्य आदि सभी को बंद कर दिया गया।
जिससे कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को रोका जा सके। आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ने पर सरकार ने धीरे-धीरे देश में लोक डाउन खोलने की प्रक्रिया शुरू की। सरकार द्वारा धीरे-धीरे बस, ट्रेन, आदि को शुरू कर दिया और अब सरकार ने 1 सितंबर को अनलॉक का चौथा चरण शुरू करने का फैसला किया।
सरकार द्वारा अनलॉक के चोथा चरण (Unlock 4) को लेकर एक गाइडलाइन जारी की गई। जिसके अंदर बहुत ही छूट दी गई है। सरकार ने इस गाइडलाइन के अंदर स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों के खुलने की तारीख बताई है।
Unlock का चौथा चरण क्या है?
सरकार द्वारा unlock 4 में बहुत से नए निर्देश दिए गए हैं। जिसके अंदर स्कूलों और छात्रों को लेकर निर्णय लिए गए हैं। सरकार ने कहा है की छात्रों के लिए पढ़ाई अति आवश्यक है, इसलिए सरकार ने इस गाइडलाइन के अंदर कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए जानकारी दी है और साथ ही साथ में कॉलेजों और बहुत से प्रशिक्षण संस्थानों के लिए भी जानकारी दी है।
यह गाइडलाइन 21 सितंबर को लागू की जाएगी। जिसके अंदर स्कूलों और कॉलेजों को खोलने के नियम बनाए गए हैं। यह नियम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाए हैं। जिसके अंदर 30 सितंबर तक स्कूल और कॉलेज बंद रहने का फैसला लिया गया है। सरकार द्वारा बनाए गए अनलॉक 4 के अंदर 30 सितंबर तक स्कूल, कोचिंग, कॉलेज, संस्थान आदि बंद रहेगी। 30 सितंबर के बाद मे विद्यार्थी अपने स्कूल, कॉलेज जा सकेंगे। unlock 4 अंदर विद्यार्थियों को कॉलेज या स्कूल जाने के लिए बाध्यकारी नहीं होना पड़ेगा। इसमे विद्यार्थी चाहे तो कॉलेज जा सकता है और नहीं भी। यह फेसला कोरोना बीमारी से बचने के लिए लिया गया है।